रुड़की,30 मई(आरएनएस)। पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाश के पास से लूटी गई रकम भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि फरार दो बदमाशों की तलाश कर रही है। लक्सर क्षेत्र के गांव संघीपुर निवासी मोहम्मद मन्नान का मंगलौर देवबंद रोड पर कुरडी के समीप नाज फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। 26 मई की रात करीब 11:35 बजे एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाश ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर सेल्समैन अनवर के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इसके बाद बदमाशों ने अनवर की जेब में रखी 25 हजार की नगदी और आधार कार्ड लूट लिया था और फरार हो गए थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

