कोरबा, 31 मई (आरएनएस)। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत एक नगरीय निकाय के पार्षद, पंचायत क्षेत्र में तीन सरपंच एक जनपद सदस्य और पंच के 30 पदों के लिए 1 जून को उपचुनाव होना है। स्थानीय निर्वाचन की व्यवस्था के अंतर्गत पोलिंग पार्टियों को मौके के लिए आज रवाना कर दिया गया, उनके साथ सुरक्षा बल भी भेजा गया है। कहा गया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराना प्राथमिकता का हिस्सा है।
अलग-अलग कारण से इन क्षेत्रों में उपचुनाव की स्थिति निर्मित हुई है। नगर पालिका परिषद दीपका में भाजपा पार्षद गुलशन ध्रुव को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में पिछले प्रस्ताव के अंतर्गत रोजगार प्राप्त हो गया और उसने इस्तीफा दे दिया। जबकि कुछ मामलों में पदों के रिक्त होने के पीछे अलग-अलग कारण थे। इन सब स्थान पर निर्वाचन व्यवस्था के तहत 6 महीने में पद को भर जाना है इसलिए यहां पर उपचुनाव हो रहे हैं। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में उपचुनाव वाली सभी सीटों के लिए पोलिंग पार्टियों को आसपास के प्रशासनिक कार्यालय से सुबह रवाना किया गया। उनके साथ पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों को भेजा गया है। बताया गया कि सामान्य, संवेदनशील और अति संवेदनशील वाले पोलिंग सेंटर को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। पोलिंग पार्टियों को रवाना किए जाने के दौरान जोनल ऑफिसर भी आसपास में मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिन स्थानों पर 1 जून को उपचुनाव हो रहे हैं उसके लिए पोलिंग सेंटर में सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई है बताया गया कि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। हालांकि इक्क-दुक्का स्थान पर फ्लेग मार्च जैसी स्थिति बनी ताकि संभावित हालात को अग्रिम रूप से कंट्रोल किया जा सके।
दीपिका में मामला हुआ विवादित
नगर पालिका परिषद दीपिका में पार्षद पद के लिए हो रहे उपचुनाव का मामला बिगड़ गया है निर्वाचन प्रक्रिया में नामांकन प्रपत्र लेने से मना करने को लेकर आदिवासी महिला शोभती गाने यशिका हाई कोर्ट में लगाई है याद रहे यहां पर भाजपा ने ऋषि सुधार और कांग्रेस ने रश्मि टोप्पो को प्रत्याशी बनाया है वही छत्तीसगढ़ जोहर पार्टी की ओर से चित्रलेखा राज चुनाव मैदान में है पिछले कुछ दिनों से यहां पर चुनाव प्रचार जमकर किया जा रहा था जबकि नामांकन की प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा शोभा की ओर से प्रस्तुत किए गए नामांकन को नहीं दिया गया जबकि ऐसे प्रावधान है ही नहीं ऐसे ही कुछ तथ्यों के साथ याचिका करता की ओर से हाई कोर्ट में परिवार दायर किया गया है और चुनाव पर रोक लगाने की मांग की गई है माना जा रहा है कि इस वजह से आगामी दिनों में स्थिति बिगड़ सकती है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

