उज्जैन 31 मई (आरएनएस)। जिले की बडऩगर तहसील में भगवती माता मंदिर मार्ग स्थित एक कबाड़ गोदाम में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपए का कबाड़ जलकर खाक हो गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
गोदाम संचालक शोएब पिता अब्बू पहलवान ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग में गोदाम में रखा प्लास्टिक, पुराने पु_े और अन्य कबाड़ सामग्री पूरी तरह जल गई।
दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से गोदाम के टीन शेड और पतरे हटाए। इसके बाद अंदर सुलग रही आग को बुझाने का काम किया गया। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा।
आगजनी की घटना में गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में कबाड़ नष्ट हो गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। प्रशासन और संबंधित विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

