भोपाल 31 मई (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर लोककल्याण, नारी सशक्तिकरण और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित थीं। देशभर में मंदिरों, घाटों और धार्मिक स्थलों के संरक्षण और पुनर्निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान संस्कृति के प्रति उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है। जनसेवा और धर्म-संस्कृति के प्रति समर्पित देवी अहिल्या का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

