सिरसा 1 जून (आरएनएस)। विश्व मेरा परिवार सेवा ट्रस्ट के प्रतिनिधियों द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए भगवान दास कपिल मेहता की अगुवाई में ठण्डे मीठे पानी की छबील बप्पा रोड कृष्ण प्रणामी गऊशाला के सामने मैहता फार्म हाऊस पर लगाई गई। छबील सेवा प्रभु प्रार्थना कर आरंभ की गई। महासचिव सतपाल चावला ने आए हुए सभी समाजसेवी विशेष कर चरण दास मैहता, गणमान्य व्यक्तियों व सम्मानित सदस्यों का बैज लगाकर स्वागत किया। अध्यक्ष बलदेव दावड़ा ने अपने सम्बोधन में कहा छबील लगाना भारतीय संस्कृति में सेवा और दान की भावना का प्रतीक है। मीठे पानी की छबील मुख्य रूप से गर्मियों के दौरान राहगीरों को ठण्डा और मीठा शर्बत पिलाने की एक पुण्यदायी जन-सेवा है। यह चिलचिलाती धूप में प्यास बुझाने का एक सामुदायिक प्रयास है। इसे मई और जून के महीने की भीषण गर्मी के मौके पर विशेष रूप से लगाया जाता है। उन्होंने कहा दिन भर सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को रोक कर मीठा व शीतल पानी पिलाना पूरी तरह नि:स्वार्थ सेवा है। संरक्षक देवेंद्र मिगलानी ने कहा भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल जीव को पानी पिलाना उसे नया जीवन देने के समान है। हमें समय-समय पर ऐसे अयोजन करते रहना चाहिए। इस तरह के कार्य से पुण्य का फल भी मिलता है। जो लोगों को एकजुटता और सेवा के महत्व को याद दिलाता है। समाजसेवी चरण दास मैहता ने कहा कि गर्मी के मौसम में छबील लगाकर मानवता को ठण्डा जल पिलाना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा विश्व मेरा परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा मानवता भलाई का किया जा रहा कार्य सराहनीय कदम है। विशेष रूप से समाजसेवी चरण दास मैहता, भगवान दास मैहता, कपिल मेहता को ट्रस्ट परिवार की तरफ से पटका व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष अमित चुघ, कोषाध्यक्ष अमीर सरदाना, निदेशक सुभाष गावड़ी, हरिचंद मेहता, संयोजक राजेश खट्टर, सचिव कपिल मेहता, भगवान दास मैहता, संतोष नरुला,शीला रानी, सुभाष बजाज, भारत भूषण शर्मा, मनजिन्द्र सिंह, दर्शन मेहता, प्रदीप रहेजा, अशोक खेत्रपाल, अशोक रहेजा, सौरभ बजाज, नवीन अधलखा, राजेश बागला, नरेश असीजा, रवि कुलडिय़ा, नवजोत टंडन, विकास कुलडिय़ा, राकेश कुलडिय़ा, लाल चंद, सोनू, छोटूराम, राय सिंह व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

