कोलकाता 1 जून (आरएनएस) राज्य की सीआईडी ने हस्ताक्षर जालसाजी से जुड़े एक बहुचर्चित मामले में पूछताछ के लिए सांसद अभिषेक बनर्जी को समन जारी किया था। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे आज (सोमवार) कोलकाता स्थित भवानी भवन (सीआईडी मुख्यालय) में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हों। हालांकि, सप्ताह की शुरुआत में ही उन्होंने सीआईडी के समन को नजरअंदाज कर दिया। ऐसे में एक बार फिर सीआईडी अभिषेक बनर्जी के निवास पर आज शाम पहुंची। सीआईडी के ऐसे पहुंचने पर फिर माहोल गरमा गया है। सीआईडी अधिकारी एक नोटिस लेकर पहुुंचे थे। उन्हें कार्यालय में नोटिस देने को कहा गया। इसपर अधिकारियों ने कहा कि वे अभिषेक बनर्जी को ही नोटिस देंगे। शारीरिक अस्वस्थता का कारण सुन अधिकारियों ने कर्मचारी को अभिषेक बनर्जी से रिसीव कॉपी पर साइन लाने को कहा। कुछ देर बाद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के कर्मचारी ने नोटिस पर साइन लाकर अधिकारियों को दे दिया। इस दौरान कर्मचारी ने कहा कि अभिषेक बनर्जी ने ही साइन किए है। इससे पहले, जांच एजेंसी सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी को आज ही राज्य पुलिस मुख्यालय “भवानी भवनÓ में जांचकर्ताओं के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। हालांकि, टीएमसी सांसद सोमवार को भवानी भवन नहीं पहुंचे। उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए 15 दिनों का अतिरिक्त समय मांगा है और अपनी पेशी को आगे टालने का अनुरोध किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

