भोपाल 1 जून (आरएनएस)।मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने कार्यक्षेत्र में ग्रामीण उपभोक्?ताओं को मात्र 5 रुपये में स्?थायी घरेलू कनेक्?शन उपलब्?ध करा रही है। दिसंबर 2024 से यह योजना शुरू हुई है, तब से अब तक इस योजना का लाभ 83 हजार 936 ग्रामीणों को मिल चुका है।
मध्?य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि भोपाल रीजन के 8 जिलों के 9 हजार 305 गावों में 55 हजार 878 उपभोक्?ताओं ने तथा ग्?वालियर रीजन के 8 जिलों के 7 हजार 284 गावों में 28 हजार 058 ग्रामीण उपभोक्?ताओं ने 5 रूपये में नवीन कनेक्?शन योजना का लाभ उठाया है। कंपनी ने कहा है कि आवेदक 5 रूपये में नवीन कनेक्?शन के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए नजदीकी विद्युत वितरण केन्?द्र अथवा कंपनी के कॉल सेन्?टर नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। नवीन घरेलू स्?थायी विद्युत कनेक्?शन का आवेदन सरल संयोजन पोर्टल (ह्यड्डह्म्ड्डद्यह्यड्डठ्ठ4शद्भड्डठ्ठ.द्वश्चष्5.द्बठ्ठ) के माध्?यम से करना होगा।

