सिरसा 2 जून (आरएनएस)। जिला सिरसा के स्वास्थ्य विभाग, एनटीसीपी, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सिरसा जिले के कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में तम्बाकू निषेध संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संस्थान प्रबंधकों को निर्धारत दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चत करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण उपरांत आयुज्योति आयुर्वेदिक कॉलेज, जोधपुरिया को शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला का प्रथम तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान का गौरव प्राप्त हुआ। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कालेज परिसर में तंबाकू निषेध संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संस्थान प्रबंधन को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण टीम में स्वास्थ्य विभाग के जिला नोडल अधिकारी और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अभिजीत गर्ग, तम्बाकू नियंत्रण अधिकारी डा. डोली लूथरा, डा. अनुज, एमपीएचडब्ल्यू स्टाफ तथा पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल रहे। निरीक्षण टीम ने इस दौरान कालेज प्राचार्य डा. सुरेन्द्र गर्ग सहित समस्त स्टाफ को स्वस्थ एवं तम्बाकू मुक्त परिसर बनाने के लिए उनको बधाई दी एवं उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

