सिरसा 2 जून (आरएनएस)। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा रजि. की ओर से सिरसा निवासी सुरेंद्र बंसल को संगठन के प्रति निष्ठा भाव से किए जा रहे सेवा कार्यों को देखते हुए राष्ट:ीय व प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें अब जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी नियुक्ति के लिए सुरेंद्र बंसल ने संगठन के राष्ट:ीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, राष्ट:ीय महामंत्री रमेश कुमार जैन, प्रदेशाध्यक्ष मनीष गुप्तस सहित संगठन के तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताया। बंसल ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा। संगठन के सेवा कार्यों को और विस्तार देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। तन-मन-धन से संगठन के समाजसेवी कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। इससे पूर्व भी संगठन की ओर से जो दायित्व दिया गया था, न्होंने बड़ी कर्तव्यपरायणता से उसे निभाया था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

