सिरसा 3 जून (आरएनएस)। आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से लगातार नियुक्तियां की जा रही है। इसी कड़ी में पार्टी की ओर से मनीराम बहलान को नैशनल कोर्डिनेटर के साथ-साथ पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी उपलक्ष्य में शहर के प्रेम नगर में एडवोकेट संतोष कटारिया-मुरलीधर कटारिया के निवास पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा अभिवादन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से मनीराम बहलान का स्वागत किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अपनी नियुक्ति पर मनीराम बहलान ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व राष्ट:ीय नेतृत्व के साथ-साथ प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा व कर्तव्यपरायणता से निभाने का प्रयास करूंगा। संगठन की मजबूती के लिए सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है, इसलिए सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से जी जान से जुट जाएं। इस मौके पर डॉ. वाई के चौधरी, राजकुमार शर्मा, प्रदीप सैनी, अमरजीत सिंह, रामकुमार निरंकारी, दर्शन गहलोत, रामकुमार इंदौरा, राजकुमार चंदा, ओमप्रकाश रूपाणा, सुभाष मेहरा, शेखर सरदूलगढ़, राजकुमार पूनिया, अमृत दहिया एडवोकेट, चंचल एम.सी वार्ड नंबर-2, दलबीर सिंह निंबरिया, सुमित्रा वर्मा, कैलाश कानूनगो, अमरजीत सोहेल, रविदास नाहर, मा. मोहनलाल, राजकुमार नागर एडवोकेट सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

