सीएम ने अधिकारियों से संवाद कर समस्या के समाधान का दिया आश्वासन
सिरसा 3 जून (आरएनएस)। स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन को अनाज मंडी के अंदर से गुजारने के मामले को लेकर दी आढ़ती एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान प्रेम बजाज की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला। मंडी प्रधान प्रेम बजाज ने मुख्यमंत्री को व्यापारियों, किसानों और मजदूरों को आ रही विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने खासकर मंडी के अंदर से जो स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन डालने के कार्य को लेकर मुख्यमंत्री के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रधान प्रेम बजाज ने मुख्यमंत्री को बताया कि अगर यह पाइप लाइन मंडी के अंदर से डाली जाएगी तो इससे व्यापरियों और किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस बात को गंभीरता से देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे सिरसा प्रशासन से इस बारे में संवाद कर पूरी जानकारी लेंगे और समस्या का उचित हल निकालेंगे। प्रेम बजाज ने एसोसिएशन की ओर से समस्या को गंभीरतापूर्वक सुनने व आश्वसान के बाद मुख्यमंत्री का आभार जताया और उन्हें सिरसा मंडी में आमंत्रित किया, जिसपर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही सिरसा आयेंगे और मंडी में आकर विभिन्न समस्याओं को सुनेंगे और उनका हल निकालेंगे। इस मौके पर उप प्रधान राजू सुधा, महासचिव राजेंद्र नढा, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोयल मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

