कोलकाता 3 जून (आरएनएस)। बंगाल में रसूखदार नेताओं द्वारा आम जनता की संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। ताजा और बेहद हाई-प्रोफाइल मामला कोलकाता के वीआईपी इलाके साल्टलेक से सामने आया है, जहां बुधवार दोपहर को भारी हंगामे और जनता के आक्रोश के बाद तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता और पार्टी प्रवक्ता जयप्रकाश मजूमदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जयप्रकाश मजूमदार पर आरोप है कि उन्होंने सत्ता और राजनीतिक रसूख के दम पर साल्टलेक के ब्लॉक-ई के मकान नंबर 337 को पिछले 12 से 14 सालों से अवैध रूप से दबा रखा था और उसे खाली नहीं कर रहे थे। आज सुबह विवाद उस वक्त चरम पर पहुंच गया जब फ्लैट में ताला लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इस दौरान मकान की वर्तमान मालकिन आरती रायचौधरी (जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है) ने सड़क पर ही जयप्रकाश मजूमदार को रोक लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
देखते ही देखते स्थानीय निवासी भी बुजुर्ग महिला के समर्थन में उतर आए। गुस्साए लोगों ने जयप्रकाश मजूमदार की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और उनकी कार की चाबी छीन ली। इस दौरान भीड़ ने टीएमसी नेता को देखते ही ‘चोर-चोरÓ के नारे लगाने शुरू कर दिए। कार के भीतर निरुपाय बैठे जयप्रकाश मजूमदार ने भीड़ को देखकर मौखिक रूप से घर खाली करने का आश्वासन दिया, लेकिन स्थानीय लोग लिखित गारंटी और तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। शिकायत के अनुसार, जयप्रकाश मजूमदार ने साल 2014 में नाममात्र के किराए पर साल्टलेक का यह घर सपरिवार रहने के लिए लिया था। बाद में उन्होंने इस मकान को खाली करने के बजाय इसे अपना दफ्तर बना लिया। मृत मकान मालिक की पत्नी आरती रायचौधरी का आरोप है कि जब भी वह टीएमसी नेता से अपना बकाया किराया मांगती थीं या घर खाली करने को कहती थीं, तो जयप्रकाश मजूमदार अपनी राजनीतिक ताकत का दुरुपयोग कर उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते थे। कानूनी नोटिस भेजे जाने के बाद भी उन्होंने घर नहीं छोड़ा। पुलिस के अनुसार, इस पूरे भूमि और फ्लैट विवाद के बीच मकान मालकिन के साथ बदसलूकी और रूशद्यद्गह्यह्लड्डह्लद्बशठ्ठ की धाराएं भी शिकायत में जोड़ी गई हैं। कुछ दिन पहले जब महिला स्थानीय लोगों को साथ लेकर अपना घर वापस लेने गई थी, तब भी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी, जिसका एक वीडियो (जिसमें जयप्रकाश मजूमदार की पत्नी को थप्पड़ मारे जाने की बात कही जा रही है) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आज दोपहर साल्टलेक में तनाव बढ़ता देख बिधाननगर उत्तर थाने की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस पहले जयप्रकाश मजूमदार और शिकायतकर्ता महिला को थाने ले गई, जहां लंबी पूछताछ और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर टीएमसी नेता जयप्रकाश मजूमदार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

