रुड़की 3 जून (आरएनएस)। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का रोटरी क्लब सेंट्रल के आधिकारिक दौरे पर होटल सेंटर पॉइंट में भव्य स्वागत किया गया। रवि प्रकाश ने कहा कि रोटरी मानवता की सेवा का वैश्विक अभियान है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही इसका उद्देश्य है। उन्होंने क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। क्लब अध्यक्ष आदर्श कपानिया ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का दौरा क्लब के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण अवसर है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

