रुड़की 3 जून (आरएनएस)। चौधरी बालचंद सैनी इंटर कॉलेज, ढंडेरी ख्वाजीपुर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जसवंत सैनी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने तथा अच्छा नागरिक बनने का संदेश दिया। जसवंत सैनी ने कहा कि सफलता का कोई विकल्प नहीं है और विद्यार्थियों को परिश्रम के साथ आगे बढऩा चाहिए। कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा नेता मुनीश सैनी ने कहा कि कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। प्रधानाचार्य यशवीर सिंह सैनी ने बताया कि कॉलेज की छात्राओं ने उत्तराखंड बोर्ड मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर इंटरमीडिएट में राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त करने वाली तनिशा सी. राजा तथा हाईस्कूल में राज्य स्तर पर 16वां स्थान प्राप्त करने वाली काकुन सैनी सहित अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजीव सैनी ने तथा अध्यक्षता ग्राम प्रधान विकास सैनी ने की। इस अवसर पर राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, ढंडेरा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी, विद्यालय प्रबंधक रविंद्र कुमार, भोपाल दत्त भट्ट, भूपेंद्र सिंह, अरुण सैनी, पवन तोमर, कमल सैनी, सुरेश सैनी, अजीत सिंह, पंकज पाल, वीरेंद्र सैनी, प्रमोद कौशिक, अंबरीष सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

