रुड़की 3 जून (आरएनएस)। गंगनहर में स्नान के दौरान फिसलकर तेज बहाव में बह रही किशोरी को जल पुलिस और गोताखोरों ने सकुशल बचा लिया। पटना निवासी 14 वर्षीय चांदनी बुधवार को अपने परिजनों के साथ गंगनहर में स्नान कर रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहकर डूबने लगी। किशोरी को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही घाट पर मौजूद जल पुलिस तैराक दल के राधे तथा गोताखोरों ने गंगनहर में छलांग लगा दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

