रुड़की 3 जून (आरएनएस)। किराये के मकान में रह रहे एक परिवार की किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में किराये पर रहने वाले एक परिवार की किशोरी दो दिन पूर्व अचानक लापता हो गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

