रुड़की 3 जून (आरएनएस)। नगर पालिका लक्सर ने बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही कस्बे में नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए नगर को दो हिस्सों में बांटकर दो टीमें गठित की गई हैं। वहीं बड़े नालों की सफाई के लिए पोकलेन और जेसीबी मशीनें भी लगाई गई हैं। अधिशासी अधिकारी का कहना है कि अगले एक सप्ताह के भीतर सफाई कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

