रुड़की 3 जून (आरएनएस)। राशन कार्डों की केवाईसी कराने की निर्धारित समय सीमा 31 मई को समाप्त होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री से अवधि बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि तकनीकी समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में राशन कार्ड धारकों की केवाईसी नहीं हो सकी है। कस्बा एवं क्षेत्र के राहुल कुमार, यशवीर सिंह, रामकृष्ण चौधरी, बिरम सिंह, ममता देवी, पूनम देवी, शशि देवी, मेनका सैनी, सुलेमान मलिक, शमशाद और शमशेर सहित अन्य लोगों ने बताया कि सरकार द्वारा राशन कार्डों की केवाईसी के लिए 31 मई तक का समय निर्धारित किया गया था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

