रुड़की 3 जून (आरएनएस)। रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को गर्मी ने लोगों को फिर परेशान किया। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आईआईटी रुड़की की कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार सुबह के समय सापेक्षिक आद्र्रता 63 प्रतिशत और शाम के समय 46 प्रतिशत दर्ज की गई। आद्र्रता अधिक रहने के कारण लोगों को गर्मी के साथ उमस का भी एहसास हुआ। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में अपेक्षाकृत कम भीड़ दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलती रही। बीते 24 घंटों के दौरान क्षेत्र में बारिश दर्ज नहीं की गई। बढ़ते तापमान के कारण दोपहर के समय लोगों ने घरों में रहना ही बेहतर समझा। चिकित्सकों ने भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। बुधवार को सूर्योदय सुबह 5:18 बजे और सूर्यास्त शाम 7:16 बजे हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ गर्मी का असर बना रह सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

