रुड़की 3 जून (आरएनएस)। नगर निगम सभागार में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टोडा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें किसानों और मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष जताया गया। यूनियन ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की। बैठक में किसानों ने कहा कि चकबंदी विभाग, ऊर्जा निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा इकबालपुर चीनी मिल द्वारा किसानों और मजदूरों के साथ लगातार उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। किसानों ने कहा कि उनके जरूरी कार्यों को जानबूझकर लंबित रखा जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

