रुड़की 3 जून (आरएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, लाठरदेवाहूण में 84 उत्तराखंड वाहिनी राष्ट्रीय कैडेट कोर की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण और मौसम संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का आयोजन 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अन्नमालिया के मार्गदर्शन तथा सीनियर ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर रवि कपूर के नेतृत्व में किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

