बिलासपुर/मल्हार, 03 जून (आरएनएस)। शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं मिलने पर गाली-गलौज एवं मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की पट्टी भी जब्त कर ली है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 जून 2026 को प्रार्थी उज्जवल अवस्थी निवासी मल्हार ने पुलिस चौकी मल्हार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पूर्व परिचित मनीष चौहान उससे शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए लोहे की पट्टी से हमला कर मारपीट की।
पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 334/2026 के तहत धारा 119(1), 296 एवं 118(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी मनीष चौहान (40 वर्ष), निवासी मल्हार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की पट्टी बरामद कर जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक नुवाश तिग्गा तथा आरक्षक रमेश साहू की सराहनीय भूमिका रही।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

