सीहोर 3 जून (आरएनएस)। बहू ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए। आष्टा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिजनों के साथ बुधवार को विवाहिता जिला मुख्यालय पहुंची। कलेक्टर और एसपी के नाम शिकायत पत्र दिया। बहु ने आरोपी पर कार्रवाही की मांग की। अधिकारियों ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मैना ग्राम की रहने वाली युवती का विवाह मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह सम्मेलन में भूफोड के विनोद के साथ संपन्न हुआ है। विवाहिता का पति विनोद रोजगार के लिए गांव से बाहर रहता है। विवाहिता ने अपने ससुर पर एक जून की रात जबरन कमरे में घुसने और अश्लील हरकत करने विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। ससुर की मंशा को जानकर विरोध करते हुूए विवाहिता कमरे से रात में ही अपने मायके मैना दौड़ती हुई चली गई और परिजनों को घटना को बताया। आष्टा थाना मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराने परिजन पहुंचे लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया।

