देहरादून 3 जून (आरएनएस)। सीएचओ भर्ती के अभ्यर्थियों की आरक्षण को लेकर बुधवार को शंका दूर हो गई। उन्होंने एनएचएम में अफसरों से मुलाकात की और कहा कि उन्हें समय पर सीट मेट्रिक्स नहीं दी गई और बैकलॉग की भर्तियों के संबंध में पहले नहीं बताया गया। एनएचएम के अफसरों ने उन्हें बताया कि 134 पदों पर यह बैकलॉग की भर्तियां है। आरक्षण उसी हिसाब से दिया गया है, दूसरी काउंसिलिंग में जिनकी रैंक अच्छी है, उन्हें सीट मिल जाएगी। एचएनबी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने कहा कि अभ्यर्थियों की जो शंकाएं थी, वह विवि एवं एनएचएम स्तर पर दूर कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

