देहरादून 3 जून (आरएनएस)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीबीएसई परीक्षा कॉपी मामले व यूईटी परीक्षा में गड़बड़ी मामले में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। नीट परीक्षा पेपर लीक व सीबीएसई परीक्षा कापी जांच घोटाला व सीयूईटी परीक्षा में गड़बड़ी के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कौलागढ़ स्थित सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
धस्माना का बयान: उन्होंने कहा कि देश में लाखों युवाओं के भविष्य को केंद्र की भाजपा सरकार ने खतरे में डाल दिया है और नीट परीक्षा लीक , सीबीएसई परीक्षा में व्यापक धांधली व सीयूईई परीक्षा में गड़बड़ी ने यह साबित कर दिया है कि केंद्र की भाजपा सरकार इस देश के युवा के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है ।
गोगी का बयान: महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा राज में शिक्षा का बाजारीकरण हुआ है, लेकिन साथ ही शिक्षा को अब दलालों व घोटालेबाजों के हाथ का खिलौना बना दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

