देहरादून 3 जून (आरएनएस)। अक्षय आनंद का चयन उत्तराखंड एनसीसी के शूटिंग कोच के रूप में हुआ है। वे इससे पहले सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) शूटिंग एकादमी के कोच थे। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर है। उनका बुधवार को स्कूल में एमडी विपिन बलूनी ने सम्मान किया। अक्षय आनंद लंबे समय से निशानेबाजी के क्षेत्र में खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित कर रहे हैं और उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। उनकी सेवाओं और शूटिंग खेल में योगदान को देखते हुए उन्हें नैनीताल ग्रुप कमांडर एवं कमांडिंग ऑफिसर देवेश ऐरी द्वारा सम्मानित भी किया गया। बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने अक्षय आनंद को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे संस्थान और प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव का लाभ प्रदेश के एनसीसी कैडेट्स को मिलेगा और वे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।चयन के बाद अक्षय आनंद अब डीजी एनसीसी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए 20 एनसीसी कैडेट्स को विशेष प्रशिक्षण देंगे। प्रतियोगिता में देशभर के कैडेट अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को निशानेबाजी की उन्नत तकनीकों और प्रतियोगी कौशल का अभ्यास कराया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

