देहरादून 3 जून (आरएनएस)। सेंट जॉर्ज कॉलेज में वार्षिक मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले में स्कूल के विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य और बैंड परफॉर्मेंस से सबका मन मोह लिया। आईटीबीपी के जवानों के बैंड परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सेंट जार्ज कालेज वार्षिक मेले में मुख्य अतिथि आईटीबीपी अकादमी के निदेशक आईजी गिरीश चंद्र उपाध्याय ने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया। विद्यालय की ओर से उन्हें पौधा और स्कूल का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मेले का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ के बम्पर पुरस्कार थे। प्रथम पुरस्कार कार विजेता कक्षा 6 ब के विराज पटेल को मिली। दूसरे पुरस्कार के रूप में विद्यालय की अध्यापिका चित्रा रानी को बाइक मिली। आइफोन 17 प्रो विद्यालय की ही अध्यापिका गीतिका खन्ना को मिला। चौथे पुरस्कार के रूप में उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिलवेनुस को एक्टीवा मिला। पांचवें पुरस्कार के रूप में कक्षा 11 कॉमर्स के रौनव गुप्ता को टीवी, छठा पुरस्कार कक्षा नौ ब के सचेत गोयल को एप्पल मैक बुक दी गई। सातवां पुरस्कार कक्षा 6 अ के तनव केयाल को कैमरा, आठवां पुरस्कार कक्षा 5 अ के प्रीक्षित रावत को आइपैड, नवां पुरस्कार के विद्यालय के ही अध्यापक अरविंद सिंह को मोबाइल प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन ने विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वानुस करकैटा, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, अभिभावक, शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

