देहरादून 3 जून (आरएनएस)। उत्तराखंड के अग्रणी सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों में से एक इक्वेशन्स आईएएस ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में अपने 21 विद्यार्थियों के चयन की गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक दीपक दत्त ममगाईं ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रभावी मार्गदर्शन व प्रेरणादायक मेंटरशिप के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए तैयार करना रहा है। इस उपलब्धि के साथ ही संस्थान ने अपने पैन-इंडिया ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य देशभर के अभ्यर्थियों तक गुणवत्तापूर्ण सिविल सेवा शिक्षा पहुंचाना है।
इस दौरान दीपक दत्त ममगाईं आदि मौजूद रहे।इन विद्यार्थियों का हुअय चयनचयनित अभ्यर्थियों में नैना अग्रवाल स्टेट टैक्स ऑफिसर, सुनील सिंह राणा स्टेट टैक्स ऑफिसर, अरुणिम रावत डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, रविन्स डिप्टी एजुकेशन ऑफिसर, साहिल कुमार रजक स्टेट टैक्स ऑफिसर, रूबी नेगी डिप्टी एजुकेशन ऑफिसर, अपूर्वा थपलियाल फाइनेंस ऑफिसर, आलोक भट्ट डिप्टी एजुकेशन ऑफिसर, नीशू सैनी डिप्टी एजुकेशन ऑफिसर, अमित चंद्र द्विवेदी डिप्टी कलेक्टर, विनय कुमार आर्य परिवहन विभाग, रीना कुमारी स्टेट टैक्स ऑफिसर, आस्था अग्रवाल स्टेट टैक्स ऑफिसर के पद पर चयनित हुए हैं।
नीरज ने राज्य कर अधिकारी पद पर हासिल की पांचवी रैंक: उत्तराखंड के होनहार नीरज डंगवाल ने अपनी प्रतिभा और कड़े परिश्रम के दम पर राज्य कर अधिकारी पद पर पांचवी रैंक हासिल की।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यूकेपीएससी ने सोमवार को उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा पीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम घोषित किया था। इस परीक्षा में नीरज कुमार डंगवाल का चयन राज्य कर अधिकारी पद हुआ हैं। खासबात यह है कि नीरज का उत्तरप्रदेश पीसीएस 2024 परीक्षा में नायब तहसीलदार पद पर हो चुका है और वह वर्तमान में रामपुर में कार्यरत हैं। नीरज के पिता विनोद किशोर डंगवाल अर्थशास्त्र के प्रवक्ता हैं। नीरज की इस दोहरी सफलता और बड़ी उपलब्धि से उनके माता-पिता और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

