भिलाई, 03 जून (आरएनएस)। भिलाई नगर के सेक्टर-2, सड़क नंबर-7 निवासी विनोद कुमार चंद (60 वर्ष) का 3 जून को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार एवं परिचितों में शोक की लहर है।
स्वर्गीय विनोद कुमार चंद, राजेश चंद, विनय चंद एवं प्रमोद चंद के बड़े भाई थे।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा 4 जून को दोपहर 2 बजे उनके निवास सड़क नंबर-7, सेक्टर-2 से प्रारंभ होकर सुपेला मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

