सिरसा 4 जून (आरएनएस)। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के मौके पर समाधान के उद्देश्य से जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने आमजन की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने भी आमजन की पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सुनी। वीरवार को जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में 12 व डबवाली उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में छह शिकायतें आई।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का एक ही स्थान पर सुनवाई कर उनका शीघ्र निपटारा करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयावधि में उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा समाधान के उपरांत एटीआर में संपूर्ण जानकारी दर्ज करें। अधिकारी नियमित रूप से समाधान शिविरों में उपस्थित रहें तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। छोटी-छोटी समस्याओं के लिए लोगों को बार-बार चक्कर न काटने पड़ें।
उन्होंने बताया कि जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। नागरिक इन शिविरों में पहुंच कर अपनी समस्याओं का निवारण करवा सकते हैं। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

