जफराबाद 4 जून (आरएनएस )थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी एक माँ बेटे के विवाद को पुलिस ने समझा बुझाकर सुलह करा दिया।उक्त गांव निवासी रीता सिंह पत्नी स्वर्गीय मनोहर सिंह से उनका पुत्र मानवेन्द्र सिंह आये दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करता रहता है। वह अपनी माँ से आये दिन पैसा मांगता।पैसा नही देने पर वह गाली गलौज करता। उसने जबरदस्ती अपनी माँ से उनका चेकबुक छीन लिया। रीता सिंह ने पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने एस आई मिथिलेश कुमारी को मौके पर भेज कर दोनो को थाने पर बुलवाया।पुलिस ने समझाया।जिसके बाद पुत्र ने माँ से माफी मांगी।दोनो वापस घर गए।पुलिस के चलते माँ बेटे का झगड़ा सुलझ गया।
न्यायालय के आदेश के बावजूद नहीं हटा अवैध कब्जा
जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम जरों में सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर कथित अवैध कब्जा, सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी और प्रशासनिक उदासीनता का मामला अब गंभीर विवाद का रूप लेता जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज ग्राम समाज की भूमि को प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से कागजों में आबादी दिखाकर कब्जा कर लिया गया, जबकि न्यायालयों और राजस्व अधिकारियों के आदेशों के बाद भी आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।मामला ग्राम जरों, परगना अंगुली, तहसील शाहगंज स्थित भूखण्ड संख्या 503, क्षेत्रफल 0.178 हेक्टेयर से जुड़ा है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज यह भूमि सार्वजनिक रास्ते के रूप में चिन्हित बताई गई है। शिकायतकर्ता उमेश कुमार एवं अंतिम कुमार का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने इस भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण करा लिया और बाद में अभिलेखों में भी बदलाव करा दिया गया। शिकायतकर्ताओं के अनुसार चकबंदी के मूल अभिलेखों में पूरी भूमि रास्ते के खाते में दर्ज थी। आरोप है कि अपील की प्रक्रिया के दौरान रिकॉर्ड रूम में सुरक्षित आकार पत्र-41 एवं आकार पत्र-45 के मूल अभिलेखों से छेड़छाड़ की गई। पुराने पन्नों को हटाकर नए पन्ने जोड़ दिए गए और रास्ते की भूमि को विभिन्न हिस्सों में विभाजित कर आबादी के रूप में दर्ज करने का प्रयास किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

