जौनपुर 4 जून (आरएनएस )। सुरेरी थाना क्षेत्र के जामडीह गांव में मामूली विवाद को लेकर एक युवक पर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जामडीह गांव निवासी रणजीत सिंह पुत्र रविंद्र सिंह ने सुरेरी थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि देर शाम गांव के ही शिवपूजन सिंह, सत्यम सिंह, प्रदुम सिंह, अनिल सिंह, छोटू सिंह एवं कल्लू सिंह ने मामूली कहासुनी को लेकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बियर की बोतल से उनके सिर पर वार कर घायल कर दिया। इसके बाद जमीन पर गिर जाने पर लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

