जौनपुर 4 जून (आरएनएस )। सुरेरी पुलिस ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर गाली गलौज करने मारपीट करने एवं अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरेरी पुलिस ने गुरुवार को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें भजन कुमार पुत्र त्रिभुन कुमार निवासी सुरेरी, विकास राजभर पुत्र रामविलास राजभर निवासी हीरापट्टी, आकाश कश्यप पुत्र अच्छे लाल निवासी हरिहरपुर, किशन पुत्र जयप्रकाश गौतम निवासी नोनरा, रोहित कनौजिया पुत्र सूर्यबली कनौजिया निवासी राईपुर, किशन विश्वकर्मा व अजय विश्वकर्मा पुत्र गण जगनरायण विश्वकर्मा निवासी राईपुर सूरज कुमार गौतम पुत्र कन्हैयालाल निवासी कसेरु, पुलिस सभी आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान संबंधित न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रुप बनाकर गाली गलौज व क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित करने की गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

