जौनपुर 4 जून (आरएनएस )। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि शासन के निर्देश के क्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 से 21 जून के मध्य समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान का संचालन किया जाना है। समस्त कार्यक्रम सेवा, संस्कार सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के अनुरूप संचालित किए जाएंगे। अभियान के प्रत्येक चरण में सादगी, अनुशासन, ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं जन भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून 2026) के अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी के अपील के क्रम में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के अन्र्तगत समस्त विकास खण्डों तथा नगर निकायों के साथ-साथ समस्त ग्राम पंचायतों में पौधरोपड़ किया जाएगा। जिलाधिकारी ने डीएफओ सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण को निर्देशित किया कि अमृत सरोवरों, तालाबों, सडकों, एक्सप्रेसवे, नदी एंव नहरों के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सिटी फारेस्ट विकसित करने पर विशेष बल दिये जाने के निर्देश दिए गये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्थानीय एवं पारंपरिक प्रजातियों तथा फलदार पौधो के रोपण को प्राथमिकता दिया जाए। विद्यालयों और महाविद्यालयों स्वयं सहायता समूहां एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानों एवं स्थानीय कर्मियों के सहयोग से पौधरोपण किया जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय एवं पारंपरिक प्रजातियां तथा फलदार वृक्षों के रोपण को प्राथमिकता दी जाए। इसमें विद्यालयों, महाविद्यालय, स्वयं सहायता समूह एवं सामाजिक संगठनों की सक्रियता सुनिश्चित की जाए। 18 जून से 19 जून तक प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी। प्रतिभागियों को जीवामृत, बीजामृत, प्राकृतिक खाद, एवं जैविक कीटनाशक तैयार करने की प्रक्रिया के लाइव डैमो जोन के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाए। गो आधारित कृषि खेती एवं जल संरक्षण पर विशेष सत्र तथा कम लागत अधिक आय आधारित किसान संवाद कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। अभियान अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में “रात्रि चैपाल” कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शासकीय योजनाओं की समीक्षा एवं जन-शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। संबंधित जनपद के नामित माननीय मंत्री गण, जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारी चैपाल के उपरांत चयनित ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रिकालीन विश्राम भी करेंगे, जिससे स्थानीय समस्याओं का स्थलीय स्तर पर अध्ययन कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित जिला अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

