जौनपुर 4 जून (आरएनएस ) विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर मैग्ज वेलफेयर फाउंडेशन तिघरा ,खुटहन द्वारा एस.एस.आर.एम् इंस्टिट्यूट के प्रांगण में पर्यावरण के विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ं। उपस्थित व्यक्तियों द्वारा पर्यावरण की वर्तमान स्थिति और आने वाले समय में इसमें सुधार की संभावनाओं और उपायों पर भी प्रकाश डाला गया ं। ऑफिस इंचार्ज श्रीमती सुप्रिया सिंह ने बताया की पेड़ है तो जीवन है तथा वृक्षों से हमें फल फूल , छाया मिलती है तथा उनके सूख जाने पर हमें लकड़ी भी प्राप्त होती है तथा वृक्षों से ही पर्यावरण संतुलन भी बना रहता है। दीपांजलि यादव ने भी पर्यावरण पर अपने विचार रखे तथा उन्होंने उपस्थित सभी जनो से विशेष कर छात्रों को आह्वाहन किया कि वह सभी लोग आज से अपने अपने गाँव में जाकर अपने घर से शुरुआत करें और कम से कम अपने एक पडोसी को भी उत्साहित करें और उनसे भी एक एक पौधा अवश्य लगवाए । राम नारायण पाल ने भीं प्रण लिया कि वो आज ही घर जाकर एक पौधा स्वयं और एक पौधा अपने पडोसी से भी लगवाएंगे । वंदना पाल , श्रीमती फातिमा और श्री राजनाथ यादव ने भी अपने साथ साथ अपने दो पड़ोसियों के घर भी एक एक पौधा लगाने का संकल्प लिया । संस्था के डायरेक्टर सैयद मोहसिन रजा ने आह्वाहन किया कि लोग स्वयं भी पेड़ पौधे लगाएं और अपने अपने सगे सम्बन्धियों से भी आग्रह कर के पौधरोपण करवायें। मुस्कान,निशा, रहनुमा ,स्वाति ,जूही,अनिशा, सीमा , विशाल , रीतीष , ऑन मोहम्मद,सुभाष ,प्रियंका पाल , गरिमप् सिंह, श्वेता , अंजलि ,ममता यादव ,अमृता, शिवांगी ,विकास यादव , मोहम्मद अशरफ आदि लोग उपस्थित रहे ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

