जौनपुर 4 जून (आरएनएस )। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शिवापार गांव में गुरुवार दोपहर रसोई गैस लीक होने से एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलस गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।घायलों की पहचान बिजेंद्र यादव (38), उनकी पत्नी अनीता (35), बेटियां वर्तिका (11) और कृतिका (14), तथा बेटा श्रेयांश (8) के रूप में हुई है। घटना के समय ये सभी रसोईघर में मौजूद थे। बिजेंद्र यादव रसोईघर में गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बदल रहे थे। इसी दौरान गैस लीक हो गई। जैसे ही उन्होंने माचिस जलाई, लीक हुई गैस ने आग पकड़ ली, जिससे परिवार के पांचों सदस्य झुलस गए। प्रारंभिक आशंका है कि गैस पहले से ही लीक हो रही थी। घटना के तुरंत बाद, परिवार के सदस्यों को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों का उपचार कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

