सुल्तानपुर 4 जून (आरएनएस )। कटका क्लब सामाजिक संस्था के तत्वावधान में गुरुवार को गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बनमई गांव में दु:ख दूरियां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग तथा जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना रहा। आयोजन का नेतृत्व संस्था से जुड़े राज देव वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर राम जीत वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और पारस्परिक सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने की प्रेरणा मिलती है, जिससे समाज अधिक सशक्त और संवेदनशील बनता है। कटका क्लब सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ. सौरभ ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग और संवेदनशीलता का भाव पहुंचाना है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने गुड़, चना और लाई का प्रसाद ग्रहण किया तथा श्रद्धापूर्वक अवसान माता की कथा का श्रवण किया। धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। महिलाओं की विशेष उपस्थिति रही और गीता देवी, मंजू देवी, किरन वर्मा, अनिता, सुमन, संगीता तथा ज्योति सहित कुल 251 महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के समापन पर समाज की सुख-समृद्धि, क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण की कामना की गई। आयोजकों ने सभी उपस्थित ग्रामीणों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

