सुल्तानपुर 4 जून (आरएनएस )। शिया बाहुल्य क्षेत्रों अमहट गोराबारिक तुराबखानी हसनपुर मनियारपुर जूड़ूपुर प्रतापपुर मनियारी भाईं लौहर दक्षिण खैराबाद सैदपुर हयातनगर कोटवा सुरौली मूंगर बेलहरी प्यारेपुर कादीपुर सैदखानपुर चुनहा करौंदिया वलीपुर कारीभीत इसौली में पहले इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम की ताजपोशी यौमे जश्ने गदीर के मौके पर महफिल का आयोजन करके जश्न मनाया जायेगा। जामा मस्जिद गोराबरिक अमहट में सुबह 10बजे आमाले गदीर होगा और अमहट गेट के बगल स्टाल लगाकर फल व मिठाई बांटी जायेगी।
रात में 8 बजे जामा मस्जिद गोराबरिक अमहट के सामने तनजीमे हैदरी गोराबारिक अमहट की तरफ से एक महफिल का आयोजन किया गया है। जिसमें मौलाना फरमान अली तलावते कलाम पाक से शुरूआत केंरेंगे। तकरीर मौलाना अब्बास इरशाद नकवी लखनऊ संचालन अहमद रजा बिजनौरी करेंगे और मारूफ सिरसवी बेताब हल्लौरी नदीम असगर बिजनौरी नगमी केरतपुरी तकी नौगवी अपना कसीदा सुनायेंगे। यह कार्यक्रम लगभग 1बजे समाप्त होगा याद रहे गदीर के ही दिन मोहम्मद साहब ने अपने अन्तिम हज के वापसी में खुदा के हुक्म से गदीरे खुम के मैदान में सवा लाख हाजियों के सामने हजरत अली अलैहिस्सलाम को अपना उत्तराधिकारी बनाया था उसी याद में यह जश्न मनाया जाता है। इसी दिन हजरत अली अलैहिस्सलाम की ताजपोशी की गयी थी। यह जानकारी हैदर अब्बास खान अध्यक्ष हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन सुल्तानपुर ने दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

