लखनऊ 4 जून (आरएनएस ):राजधानी लखनऊ के थाना चिनहट क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर मटियारी इलाके में एक 23 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी आज दिनांक 04 जून 2026 को रात्रि लगभग 01:30 बजे पुलिस को दूरभाष के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।पुलिस के अनुसार, घटना स्थल पर पहुंचने पर आशुतोष तिवारी, पुत्र शिवानंद तिवारी, निवासी कंचनपुर मटियारी, थाना चिनहट, लखनऊ ने बताया कि वह निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य करता है। वह रात्रि लगभग 01:00 बजे घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी 23 वर्षीय मोनिका मिश्रा को कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ देखा।आशुतोष तिवारी के अनुसार, उसने तत्काल महिला को नीचे उतारकर बरामदे में रखा और घटना की सूचना पुलिस एवं परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है, जिसके बाद परिजनों में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच कर रही है।अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर लगाया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

