प्रयागराज। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नयी दिल्ली स्थित देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एवं टेक्नोलॉजी के चेयरमेन शिक्षाविद अनिल शास्त्री का 78 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
गुरुवार अपराह्न चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय ने कहा कि शास्त्री कांग्रेस में अपनी स्पष्टवादिता के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। उनके अंदर गजब की सेवा भावना, सादगी, अभिजात शालीनता और सौम्यता विद्यमान है, जो उन्हें परंपरागत पारिवारिक संस्कारों से प्राप्त हुई है । ऊंचे ओहदों पर होने के बावजूद वे अति विनम्र और ईमानदार हैं, आम आदमी की तरह जीवन यापन करते हैं। इस दौरान 78 किलो मोतीचूर के लड्डू पार्टीजनों तथा क्षेत्रीय लोगों के बीच बांटे गए।
इसके पूर्व प्रात: संगम स्थित बड़े हनुमान जी के मंदिर में शास्त्री के दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना व प्रार्थना की गई ।
बाद में वहां मौजूद 78 निर्धनों को भोजन पैकेट्स वितरित किए गए। कांग्रेस जनों ने विभिन्न अस्पतालों मरीजों ,वृद्धा और अनाथ आश्रमों में फल व मिठाई भी बांटी।
इस अवसर पर यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, पार्षद जिय़ा उबेद, परवेज़ सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, सुष्मिता यादव, मानस शुक्ला, नयन कुशवाहा, अफऱोज़ अहमद, राकेश श्रीवास्तव, डा. ए डी दुबे, सरताज़ मोहम्मद, अनिल श्रीवास्तव, प्रवक्ता शाहनवाज़ कुरैशी, राम मनोरथ सरोज, इश्तियाक अहमद, अजय श्रीवास्तव, डा.अनिल गौड़, प्रतिमा त्रिपाठी,श्रतबरेज़ अहमद, प्रदीप द्विवेदी नफीस कुरेशी ,राजकुमार शुक्ला, अहमदुल्लाह, कामेश्वर सोनकर, मो. जावेद, केशव पासी,कमाल अली, राकेश पटेल रिजवाना बेगम सचिन कुशवाहा नसरीन बानो धीरज विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

