प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ने अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी रीवा के पूर्व कुलपति एवं न्यायमूर्ति विवेक वर्मा के पिता प्रो राधाकांत वर्मा की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करेगी।
चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब के सचिव सत्यव्रत सहाय के अनुसार गुरुवार को क्लब के अध्यक्ष आरपी भटनागर की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रो राधाकांत वर्मा के नाम पर टूर्नामेंट कराने का निर्णय लिया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक वर्मा के पिता प्रो राधाकांत वर्मा का पिछले दिनों निधन हो गया था।
एपीएस यूनिवर्सिटी रीवा के वाइस चांसलर रहे प्रो राधाकांत वर्मा का चौधरी नौनिहाल सिंह और केपी ट्रस्ट से बहुत लगाव था। बैठक में उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृति में जल्द ही क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। क्लब की अगली बैठक में प्रतियोगिता का प्रारूप व आयोजन की तिथि पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में क्लब के सचिव सत्यव्रत सहाय, अखिलेश त्रिपाठी, मो आसिफ, सोमेश्वर पांडेय, जाहिद अली, नितिन मिश्र, अंकित पांडेय, प्रीतेश सोनकर, यादवेंद्र सिंह यादव, अंशुमान पांडेय, रानू यादव आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

