प्रयागराज 4 जून (आरएनएस)। सेंट जोसेफ कॉलेज में चल रहे समर कैंप के अंतर्गत आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में एसजेसी स्टार्स, एसजे फाइटर और एसजे पैंथर्स ने अपने-अपने आयु वर्ग में जीत दर्ज की।
कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए अंडर-10 आयु वर्ग के मुकाबले में एसजेसी स्टार्स ने एसजेसी डायमंड को 4-1 से हराया। विजेता टीम के प्रणव जायसवाल, प्रथमेश जायसवाल, उत्कर्ष पांडेय, वंश गुलाटी ने गोल किया जबकि डायमंड के लिए अपूर्व सिंह ने गोल मारा। अंडर-13 आयु वर्ग में एसजेसी फाइटर्स ने एसजेसी स्ट्राइकर को 4-2 से पराजित किया। विजेता टीम के प्रांशु उपाध्याय, विहान द्विवेदी, दीपांशु किशन टंडन व स्वास्तिक ने गोल किया। पराजित टीम के दानियाल काजमी व रजत सिंह ने गोल किया। अंडर-17 आयु वर्ग में एसजेसी पैंथर्स ने एसजेसी लेपर्ड को 3-2 से हराया। विजेता टीम के सर्वांग साहनी, आकिब जाफरी व रचित कुमार ने गोल किया। पराजित टीम के अनमोल राजस व इशित सिंह ने गोल किया। मैच में अमन कुमार राय, विकल्प झा, अंकित चौधरी निर्णायक की भूमिका में रहे।प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को सुबह नौ बजे होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

