प्रयागराज 4 जून (आरएनएस) शुआट्स टैलेंट हंट ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता आठ जून से एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी मैदान महेवा नैनी में प्रारम्भ होने जा रही है। प्रतियोगिता अध्यक्ष मोहम्मद माजिद के अनुसार लीग कम नॉक आउट आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में आठ टीमों को प्रवेश दिया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें आयोजन सचिव परवेज़ आलम (7007218630) से या एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी मैदान पर शाम 4 से 6 बजे तक सम्पर्क कर सकती हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

