प्रयागराज 4 जून (आरएनएस)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में 04 जून को बिजनौर से प्रारंभ हुई “सत्ता परिवर्तन यात्रा” के सम्मान में और 04 जून को व्यवस्था परिवर्तन दिवस के रूप में जारी बाजार स्थित चंद्रमुखी गेस्ट हाउस में भव्यता के साथ मनाई गई।
यह जानकारी देते हुए आईपी रामबृज ने बताया कि व्यवस्था परिवर्तन दिवस मनाए जाने से पूर्व गेस्ट हाउस से गल्ला मंडी और गल्ला मंडी से अपने उदगम स्थल तक सत्ता परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी उसके उपरान्त चन्द्रमुखी गेस्ट हाऊस में व्यवस्था परिवर्तन दिवस मनाया जाएगा।
व्यवस्था परिवर्तन दिवस के मुख्य अतिथि एड अनिल कुमार गौतम जोन प्रभारी वाराणसी जोन ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन से जब बदलाव होगा तो सत्ता परिवर्तन होगा और इस कारवां का हिस्सा बनने और बनाने के साथ सामाजिक न्याय, सम्मान व अधिकार की लड़ाई को मजबूत करनी होगी।
व्यवस्था परिवर्तन दिवस में नगर महामंत्री मनोज कुमार गौतम, विधानसभा महामंत्री अनिकेत कुमार बिंद, विधानसभा उपाध्यक्ष रवि शंकर, पवन कुमार गौतम, सेक्टर अध्यक्ष कौशलेश, सुरेन्द्र कुमार, फूल चन्द्र, तेरसू, विनोद, तुषार, बजरंगी लाल, उर्मिला, शकुन्तला, गुड्डी देवी, सरोज, उमा, कमला देवी, अनीता, संगीता, कांति, फूलकली, गुड्डी देवी के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

