प्रयागराज। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार उत्तर मध्य रेलवे के द्वारा इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े के अन्तर्गत इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “क्लाइमेट चेन्ज” है । इसी क्रम में आज यतेंद्र कुमार अपर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे, अनिल कुमार द्विवेदी प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एवं राकेश निगम, प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में मानव स्वास्थ्य विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार के वक्ता डॉ. परवेज़ अहमद द्वारा मानव रोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। सेमिनार का उद्देश्य लोगो में मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना था।
इसके पश्चात दिनांक 29 मई को मुख्यालय में कार्यरत रेलकर्मियों के बच्चों के मध्य निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी जिनका पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम मास्टर देवांश माहौर एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम कुमारी सिद्धि सुप्रिया ने प्राप्त किया। पुरस्कार विजेताओं को अपर महाप्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मलित हुए। कार्यक्रम मनीष कुमार, मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबन्धक के नेतृत्व में पर्यवेक्षकों की टीम द्वारा आयोजित किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

