देहरादून,04 जून(आरएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड आगमन के अवसर पर उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (संगठन) प्रियंश चाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार जी ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों और आम जनता की आवाज हैं। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा जी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनसेवा और सामाजिक सरोकारों की राजनीति में विश्वास रखती है। शरबत वितरण जैसे कार्यक्रम समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सेवा भावना को दर्शाते हैं। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (संगठन) प्रियंश चाबड़ा ने कहा कि राहुल गांधी आज देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता की उम्मीदों का प्रतिनिधित्वरहे हैं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजय किशोर, पार्षद निखिल कुमार, अर्जुन रावत, अर्जुन सोनकर, सुमेन्द्र बोहरा, अनूप कपूर, रमेश मंगू, दीप वोहरा,भारत शर्मा, इताअत ख़ान,विकास नेगी, अमरदीप सिंह, तृषित नेगी, वैभव सोनकर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

