देहरादून,04 जून(आरएनएस)। बंजारावाला टी-एस्टेट स्थित शिवपुरी जन विकास समिति ने शहरी विकास विभाग की एजेंसी द्वारा लम्बे समय से टूटी सड़कें व नालियां न बनाने एवं पीने के पानी की सप्लाई सुचारू रूप से न होने पर गहरा रोष जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। समिति अध्यक्ष पूर्णानन्द नौटियाल, सचिव भगवती प्रसाद बधानी मानसून सीजन से पहले इन कार्यों को प्राथमिकता से करने को लेकर गुरुवार को स्थानीय विधायक विनोद चमोली को ज्ञापन सौंपा। पूर्णानंद नौटियाल ने बताया कि शहरी विकास विभाग के अधिकारियों को भी शिवपुरी बंजारावाला की सड़कों, नालियों, पानी की व्यवस्था सुचारू करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था, लेकिन अधिकारी लापरवाह बने रहे। समिति ने विधायक से आग्रह किया है कि वह सम्बन्धित अधिकारियों को अपने कार्यालय बुला कर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से करने को कहें। उन्होंने बताया कि सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से फिलफोर्ट स्कूल वाली रोड ना तो बनाई गई है न ही नालियां बनी हैं। जिससे गलियों से घरों के अन्दर पानी घुस रहा है। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी सड़कें नहीं बनाई गई तो समिति आंदोलन को बाध्य होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

