देहरादून,04 जून(आरएनएस)। पर्यटन नगरी मसूरी में झमाझम बारिश ने ठंड में इजाफा कर दिया।गुरुवार शाम 5 बजे करीब मौसम के करवट बदलते ही आसमान में काले बादल छा गए। शहर में झमाझम बारिश के साथ ही सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गईं जिससे ठंड बढ़ गई। वहीं, इससे पूर्व शहर में सुबह से लेकर शाम तक चटक धूप खिली रही। पूरे दिन गर्मी का एहसास होता रहा लेकिन शाम को अचानक मौसम के करवट बदलने से झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान माल रोड पर घूम रहे पर्यटकों को भी दुकानों में घुसना पड़ा। अधिकांश पर्यटक होटलों की ओर लौट गए जिससे माल रोड पर बहुत कम पर्यटक नजर आए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

