देहरादून,04 जून(आरएनएस)। उत्तराखंड रोडवेज एम्पलाइज यूनियन की डिपो कार्यशाला देहरादून शाखा के कार्यकारिणी चुनाव संपन्न हो गए। क्षेत्रीय अध्यक्ष बलेश कुमार और क्षेत्रीय मंत्री हरि सिंह की देखरेख में हुए चुनाव में शाहरुख खान को शाखा अध्यक्ष, सुभाष रावत व बलविंदर सिंह को उपाध्यक्ष, शादाब खान को मंत्री, संदीप सिंह व विजय राणा को संयुक्त मंत्री, अभिषेक को संगठन मंत्री, नवीन सिंह को कोषाध्यक्ष, दीपक थपली को लेखा परीक्षक, धनंजय नेगी को प्रचार मंत्री और संजीव कुमार को कार्यालय सचिव बनाया गया है। इसके अलावा परविंदर सिंह को क्षेत्रीय व अमित को प्रांतीय प्रतिनिधि चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

