देहरादून,04 जून(आरएनएस)। दून ऑटो-रिक्शा यूनियन ने रैपिडो ऐप के माध्यम से प्राइवेट बाइकों की ओर से अवैध रूप से सवारियां ढोने का विरोध तेज कर दिया है। यूनियन ने परिवहन विभाग से कार्रवाई की मांग की है। अध्यक्ष पंकज अरोड़ा का कहना है कि शहर में सफेद नंबर प्लेट वाले निजी वाहनों का कमर्शियल इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है, जिससे उनका वैध काम पूरी तरह ठप हो गया है। यूनियन के अनुसार, नियम ताक पर रखकर हो रहे इस अवैध संचालन से ऑटो चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि परिवहन विभाग ने इन निजी बाइकों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाया, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि यदि विभाग कार्रवाई में यूनियन का सहयोग लेना चाहता है तो यूनियन सहयोग देने के लिए तैयार है। जल्द ही बड़े स्तर पर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि ऑनलाइन ऐप से न केवल उत्तराखंड बल्कि बाहरी राज्यों के वाहन भी जुड़ रहे हैं, इससे सरकार को भी राजस्व को नुकसान हो रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

